फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Akshit selected in the national team for archery competition

Shamli News: तीरंदाजी प्रतियोगिता की राष्ट्रीय टीम में अक्षित का चयन

Sun, 03 Aug 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Akshit selected in the national team for archery competition
शामली बीएसएम स्कूल में छात्र अक्षित खैवाल का स्वागत करते प्रधानाचार्य व ​शिक्षक । स्कूल
शामली। बीएसएम स्कूल के कक्षा 12 के छात्र अक्षित खैवाल सीबीएसई नॉर्थ जोन अंडर 19 कलस्टर आर्चरी (तीरंदाजी) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में चयनित हुए हैं। छात्र का चयन होने पर स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल में छात्र का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने बताया कि मेरठ के सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिन पहले सीबीएसई नॉर्थ जोन अंडर 19 क्लस्टर के अंतर्गत आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देशभर से विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र अक्षित खैवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर श्रेणी में कांस्य पदक, 30 मीटर श्रेणी में रजत पदक और मिक्स टीम में भी कांस्य पदक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय टीम के लिए स्थान प्राप्त किया है। छात्र की इस उपलब्धि पर स्कूल परिवार द्वारा उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि अक्षत ने विद्यालय का नाम पूरे राज्य और अब राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। मैनेजर छाया सिंह और चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, उप प्रधानाचार्या आशु पंडित ने अक्षित खैवाल को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed