{"_id":"632224d7633a605a2c36b48a","slug":"akshay-won-the-champion-of-champions-trophy-shamli-news-mrt605293359","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय ने जीती चैंपियन ऑफ चैंपियन ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय ने जीती चैंपियन ऑफ चैंपियन ट्राफी
विज्ञापन
शामली राइफल क्लब में सम्मानित खिलाड़ी।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय ने जीती चैंपियन ऑफ चैंपियन ट्रॉफी
शामली। शामली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने आठ से 11 सितंबर तक यमुनानगर (हरियाणा) में आयोजित फर्स्ट एसएससी ऑल इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन ऑफ चैंपियन की ट्रॉफी जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। अक्षय जावला ने चैंपियन ऑफ चैंपियन ट्रॉफी जीतकर अपना नाम रोशन किया है।
क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि गांव कासमपुर निवासी अक्षय जावला ने एयर राइफल एनआर वर्ग में 391/400 के स्कोर के साथ फाइनल मुकाबले में जगह बनाई और शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप आठ खिलाड़ियों में सबको पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अक्षय को आयोजन समिति द्वारा ट्रॉफी, मेडल और 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
शामली निवासी जतिन निर्वाल ने एयर पिस्टल एनआर वर्ग में 377/400 अंकों के साथ एयर पिस्टल के फाइनल मुकाबले में तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन समिति ने उन्हें ट्रॉफी, मेडल और सात हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बुधवार को क्लब पर ट्रॉफी विजेता खिलाड़ियों का शामली राइफल क्लब पर स्वागत किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी, तपन मलिक, पार्थ वर्मा, निशांत बालियान, वंश चौधरी, मयंक मलिक, नितिन कुमार, रितेश शर्मा, अक्षित निर्वाल, निखिल भारद्वाज, कुलवंश, बॉबी आदि मौजूद रहे।