फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   AkhileshYadav sent letter to Principal Secretary Home demanding CBCID inquiry into mother daughter murder case

Shamli: मां-बेटी हत्या प्रकरण की सीबीसीआईडी जांच की मांग, अखिलेश यादव ने प्रमुख सचिव गृह को भेजा पत्र

Tue, 06 Dec 2022 10:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Dec 2022 10:25 PM IST
सार

Shamli Murder Case : पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रमुख सचिव गृह को पत्र भेजकर मां-बेटी हत्या प्रकरण की सीबीसीआईडी जांच की मांग की।

विज्ञापन
AkhileshYadav sent letter to Principal Secretary Home demanding CBCID inquiry into mother daughter murder case
अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद में कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में जहरीले पदार्थ से मां-बेटी की मौत के मामले में प्रदेश के पूर्व सीएम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रमुख सचिव गृह को पत्र भेजकर मामले की सीबीसीआईडी जांच कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी इस्तखार ने गांव के ही मजाहिर से मकान खरीदा था। आरोप है कि मजाहिर पैसे लेने के बाद मकान खाली नहीं कर रहा था। गत 22 सितंबर को इस्तकार की पत्नी फुरकाना अपनी बेटी नबिया के साथ मजाहिर के घर बात करने के लिए गई थी। पीड़ित का आरोप है कि मजाहिर ने अपने परिवार के कई लोगों के साथ मिलकर पीड़ित की पत्नी और बेटी को जहरीला पदार्थ दिया था। जिसके चलते दोनों की मौत हो गई थी। मामले में इस्तकार ने ग्राम प्रधान पति राशिद जंग सहित मजाहिर, रफाकत, आबिद, जहूर और जहूरा के खिलाफ अपनी पत्नी और बेटी की जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले में मजाहिर, रफाकत, आबिद और जहूर को जेल भेज दिया था। मामले में ग्राम प्रधान पति और महिला जहूरा फरार चल रहे हैं। 
विज्ञापन


मामले में राशिद जंग की पत्नी सेय्यरा जंग ने प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मामले में निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की थी। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही सीबीसीआईडी जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर खुल गया दिल्ली के मानव की हत्या का राज, मेरठ में मिली सिर कटी लाश, कातिल ने उगला पूरा राज

एडीएम से की शिकायत, कार्रवाई की मांग
कस्बे के इस्लामपुर घसौली रोड पर स्थित मोसूमा मजार पीर मकदूम शाह कब्रिस्तान की भूमि को कथित रूप से मुतवल्ली पर स्वामित्व जताकर और फर्जी बैनामे करने व कब्जा कराने के आरोप लगाया है। इस दौरान इलियास, सादिक, इरफान, ताहिर, कारी रिजवान, गुलजार, हसन, इब्राहीम, फिरोज खान, मौलाना नदीम, जरीफ, जाहिद, मिदू, अब्दुल कय्यूम, नफीस, जावेद, बासिद, खुर्शीद, शहजाद, लियाकत, सलीम आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मेरठ: MJMC टॉपर वंशिका को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक और मुस्कान को मिलेगा मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed