फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Akhilesh Yadav met the aggrieved family and assured them of justice.

Shamli News: पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश यादव, न्याय का दिलाया भरोसा

Sun, 12 Jul 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 12 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav met the aggrieved family and assured them of justice.
शामली। मेरठ के चर्चित छात्रा हत्याकांड में शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से दिल्ली में मुलाकात की। यह मुलाकात कैराना सांसद इकरा हसन ने कराई। अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार का पक्ष सुना और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर पीड़ित और शोषित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मेरठ की बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध के बावजूद नामजद आरोपियों पर कमजोर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि आंदोलन करने वालों पर गंभीर धाराएं लगाई गईं। सांसद इकरा हसन ने कहा कि घटना के बाद से लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में थीं और पूरे घटनाक्रम की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को देती रही हैं। उन्होंने कहा कि मां, बहनों और बेटियों की आवाज को किसी भी सूरत में दबने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed