फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Air tank explodes at tire puncture shop; youth dies.

Shamli News: टायर पंक्चर की दुकान पर हवा की टंकी फटी, युवक की मौत

Sun, 26 Jul 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 26 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Air tank explodes at tire puncture shop; youth dies.
झिंझाना में हवा की टंकी फटने से क्षतिग्रस्त दुकान। संवाद
झिंझाना (शामली)। मेरठ-करनाल हाईवे पर शुक्रवार रात को दुकान पर ट्रैक्टर के टायर में हवा भरते समय हवा की टंकी तेज धमाके के साथ अचानक फट गई। इसकी चपेट में आकर हवा भर रहे नवाब (18) की मौत हो गई। टंकी का मलबा करीब 50 फुट ऊपर उछलकर दूर जा गिरा जबकि दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मची रही। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे स्थित आईटीआई कॉलेज के सामने नवाब पुत्र मुशीर उर्फ पटवारी टायर पंक्चर की दुकान पर अपने भाइयों के साथ काम करता था। शुक्रवार देर शाम नवाब ट्रैक्टर के पिछले बड़े टायर में हवा भर रहा था। इसी दौरान हवा की टंकी में अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से नवाब की मौके पर मौत हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और हवा की टंकी करीब 50 फीट ऊंचाई तक उछलकर दूर जा गिरी। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराए बिना शनिवार देर रात में युवक के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि नवाब पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था और अविवाहित थे। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि यह मामला जानकारी में नहीं आया है। मामले की जांच कराई जाएगी।

झिंझाना में हवा की टंकी फटने से क्षतिग्रस्त दुकान। संवाद

झिंझाना में हवा की टंकी फटने से क्षतिग्रस्त दुकान। संवाद

झिंझाना में हवा की टंकी फटने से क्षतिग्रस्त दुकान। संवाद

झिंझाना में हवा की टंकी फटने से क्षतिग्रस्त दुकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed