{"_id":"64906ba1c1848a8a8000aef4","slug":"ahtu-team-rescued-and-handed-over-the-children-to-their-relatives-shamli-news-c-26-1-smrt1056-4591-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एएचटीयू टीम ने रेस्क्यू कर बच्चे परिजनों को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एएचटीयू टीम ने रेस्क्यू कर बच्चे परिजनों को सौंपे
विज्ञापन
-अभियान के दौरान शहर में भिक्षा मांगते हुए मिले थे दोनों बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। एएचटीयू ने बाल मजदूरी रोकने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान शहर से भिक्षा मांग रहे दो बच्चों को पकड़ा और उसके बाद परिजनों को सौंपा। उन्होंने कई स्थानों पर अभियान चलाकर चेतावनी दी। यदि किसी भी बच्चे से बाल मजदूरी कराई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को एएचटीयू टीम के नोडल अधिकारी सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना के निर्देशन में निरीक्षक अवनीश कुमार, उपनिरीक्षक इंद्रपाल सिंह, विजयपाल सिंह, अनिल कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई से शोभा शर्मा, हेल्पलाइन 1098 से जगपाल सिंह ने आदर्श मंडी में बालश्रम उन्मूलन आभियान, बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, बाल विवाह जनजागरुकता अभियान चलाया। टीम ने विभिन्न दुकान संचालकों को बाल श्रम अधिनियम के बारे बताया। साथ ही बालश्रम रोकथाम के बारे में बताया। इसके अलावा मेडिकल स्टोर, ईंट भट्ठा, मुख्य चौराहों आदि पर पंपलेट चस्पा किए गए। होटल, ढाबा, ईंट भट्टा मालिकों को हिदायत दी कि अगर 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर रखा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। टीम ने गुरुद्वारा फाटक पर भिक्षा मांग रहे दो बच्चों को रेस्क्यू कर जिला बाल कल्याण समिति के आदेश पर दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया।