फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Agrawal community will take out Maharaja Agrasen procession with great pomp today

Shamli News: अग्रवाल समाज आज धूमधाम से निकालेगा महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा

Sun, 22 Oct 2023 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Agrawal community will take out Maharaja Agrasen procession with great pomp today
शामली। शहर में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज द्वारा सोमवार को बैंड बाजों व विभिन्न झांकियों के साथ महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झांकी आकर्षक का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन

शहर के हनुमान धाम स्थित अग्रसेन भवन में प्रेसवार्ता करते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष सचिन मित्तल ने बताया कि सोमवार को महाराजा अग्रसेन की 13वीं शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा में समाज के 18 गोत्रों का दरबार, 18 घोडे़, भगवान श्रीराम की झांकी, बाबा खाटू श्याम, पागल बाबा की झांकी शामिल रहेगी। सबसे बड़ी बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झांकी सभी को आकर्षित करेगी। बताया कि शोभायात्रा में सात बैंड बाहर से आएंगे और इसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा शहर के हनुमान धाम स्थित अग्रसेन भवन से शुरू होकर वीवी इंटर कालेज मार्ग, फव्वारा चौक, कबाडी बाजार, बडा बाजार, गांधी चौक, शिव चौक, रेलवे रोड, तालाब रोड, मिल रोड से होते हुए अग्रसेन पार्क पर समाप्त होगी। उसके बाद वहां महाआरती करने के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस मौके पर अखिल तायल, कपिल जिंदल, मनोज गर्ग, अशोक गोयल, राकेश गर्ग, सचिन मित्तल, अनुराग गोयल, आनंद कुमार, कृृष्ण कुमार, मीडिया प्रभारी आयुष्मान सिंघल, संदीप, विशाल, विवेक, राहुल, महेश, संजय, अंकित, अमित, मोहित, संजय, निर्भय, राधेश्याम, अमोल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2100 अष्ट लक्ष्मी श्रीयंत्र का शुद्धिकरण कराया
रविवार को हनुमान धाम स्थित अग्रसेन भवन में 2100 अष्टलक्ष्मी श्रीयंत्र का शुद्धिकरण पूजन, जप व महायज्ञ 11 पंडितों की देखरेख में किया गया। यजमान नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल व उनकी पत्नी मीनू संगल रहीं। सुरेश आचार्य के सानिध्य में यंत्रों का पूजन किया गया और इन सभी को शोभायात्रा में श्रद्धालुओं को वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed