फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Age is not a barrier for yoga: Prakashi Tomar

योग के लिए उम्र बाधक नहीं होती: प्रकाशी तोमर

Thu, 17 Jun 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Age is not a barrier for yoga: Prakashi Tomar
शामली। राष्ट्रीय सेवा योजना शामली के चल रहे वर्चुअल दस दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन का उद्घाटन राष्ट्रीय शूटर दादी प्रकाशी तोमर ने किया। उन्होंने शिविरार्थियों से कहा कि बलिष्ट बनने के लिए योग करना आवश्यक है। योग के लिए उम्र कभी बाधक नहीं होती। अपने अंदर लगन और सहनशीलता पैदा करने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. मंजू मगन ने कहा कि अपने को स्वस्थ रखने के लिए योग करना चाहिए। इसके बाद योग प्रशिक्षक डॉ. श्रीपाल धामा ने प्राणायाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नाड़ी शोधन प्राणायाम का अभ्यास कराया। इसके बाद प्रश्न उत्तर का सत्र प्रारंभ हुआ, जिसमें सुमन, मीणा, सृष्टि, मनीष, प्रियांशु, अनुष्का सही उत्तर देकर विजेता बने। संचालन रितु जैन ने किया। कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी डॉ. अजय बाबू शर्मा, सह जिला नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार, चंदन, रिया, पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed