{"_id":"582374244f1c1ba16fb38ef2","slug":"agati-and-take-common-species-on-sugarcane-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगैती और सामान्य प्रजाति का गन्ना न लेने पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगैती और सामान्य प्रजाति का गन्ना न लेने पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
suger mill
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। अगैती प्रजाति के गन्ने के साथ सामान्य प्रजाति का गन्ना न लेने से किसानों ने मिल में हंगामा कर दिया। एक घंटे तक गन्ना क्रेन और तौल काटों को बंद रखा। बाद में दोनों पक्षों में वार्ता के पश्चात मिल द्वारा गन्ना लेने के आश्वासन पर हंगामा शांत हुआ।
बुधवार को बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल के केन यार्ड में तोल काटों पर उस समय हंगामा हो गया, जब तौल कर्मियों ने किसानों के गन्ने को अगैती प्रजाति का गन्ना के साथ सामान्य जाति का गन्ना तौलने से इंकार कर दिया। जिसके बाद किसानों ने तौल कांटे पर हंगामा करते हुए तौल बंद करा दी। दोपहर एक बजे गन्ना क्रेन चैन को भी बंद करा दिया।
मिल अधिकारियों और गन्ना किसानों के बीच वार्ता हुई। किसानों का आरोप था कि दो दिन पूर्व ही गन्ना समिति के चेयरमैन अशोक चौधरी व गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन ठाकुर जयप्रकाश के नेतृत्व में किसानों व मिल अधिकारियों के बीच बैठक से सभी प्रजाति का गन्ना लेने का निर्णय हुआ था, लेकिन मिल ने दो दिन बाद ही सामान्य जाति के गन्ने को रिजेक्ट जाति का गन्ना बता लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
बैठक में मिल अधिकारियों व किसानों के बीच एक घंटे तक चली वार्ता के पश्चात मिल अधिकारियों ने किसानों का गन्ना लेने के आश्वासन पर ही हंगामा शांत हुआ। मौके पर यूनिट हैड डॉ. वीरपाल सिंह, गन्ना प्रबंधक जितेंद्र तोमर आदि अधिकारियाें के साथ साथ मुन्ना सिंह, ब्रिजेश राणा, लाल सिंह, विनोद कुमार, राजेश कुमार, राजू ठाकुर, गौतम प्रधान, नरेंद्र सिंह, मदन सिंह आदि रहे।