फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After the uproar, the ration stock was checked in the presence of police

Shamli News: बवाल के बाद पुलिस की माैजूदगी में हुई राशन के स्टाॅक की जांच

Wed, 09 Jul 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 09 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
After the uproar, the ration stock was checked in the presence of police
कांधला। गांव मलकपुर में राशन की कालाबाजारी की शिकायत पर पहुंची अधिकारियों की टीम के सामने पथराव व मारपीट के प्रकरण के बाद मंगलवार को एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज ने राशन की दुकान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गांव मलकपुर में सोहन को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का आंवटन किया गया है। सोहन की तबीयत खराब होने के चलते दुकान का संचालन उसकी पुत्री ममता करती है, जहां पर सहायक के रूप में गांव निवासी नासिर कार्य करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि नासिर ने राशन की दुकान को ठेके पर लिया हुआ है और वह ग्रामीणों को पूरा राशन ना देकर कालाबाजारी करता है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज से की थी। सोमवार को अधिकारियों की टीम ने 11 क्विंटल राशन पकड़ा था। इस मामले को लेकर दो पक्षों के बीच टीम के सामने दो पक्षों में मारपीट व पथराव हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज ने गांव मलकपुर पहुंचकर राशन की दुकान का स्टाॅक का मिलान किया। उन्होंने राशन डीलर की पुत्री और ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान तहसीलदार अर्जुन सिंह और पुलिस बल मौजूद रहा। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर नायब तहसीलदार व आपूर्ति निरीक्षक को मौके पर भेजा गया था, जब अधिकारी स्टाॅक चैक करने के लिए डीलर की दुकान पर पहुंचे तो उस समय विवाद होने के कारण टीम स्टाॅक का मिलान नहीं कर पाई थी। स्टाॅक का मिलान कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। डीलर का स्टाॅक आनलाॅइन भी चैक किया जाएगा, क्योंकि डीलर के पास पिछले माह का भी स्टाॅक बचा हुआ था। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि कितना माल मौके पर कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed