{"_id":"68190e8267710107ab0b2039","slug":"after-the-rain-the-temperature-dropped-by-five-degrees-providing-relief-from-the-heat-shamli-news-c-26-1-smrt1048-141417-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बारिश के बाद तापमान पांच डिग्री गिरा, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बारिश के बाद तापमान पांच डिग्री गिरा, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
शामली। जिले में रात में तेज हवा के साथ हुई बारिश से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। दिनभर कभी बादल और कभी धूप निकलती रही। न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम हुआ।
जिले के मौसम में रोज बदलाव आ रहा है। रविवार देर शाम को आसमान में बादल छा गए। इसके बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश होने के बाद सोमवार को भी दिनभर कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। दोपहर में एक बार काले बादल छा गए थे, जिससे बारिश होने की संभावना बन गई थी, लेकिन कुछ देर बाद फिर से धूप निकल गई। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस कम होकर 30 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 22 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को भी बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, कल भी बूंदाबांदी की संभावना है।