फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After the post mortem, the body was again buried in the cemetery.

कब्र से शव निकालने के बाद शामली में कराया गया पोस्टमार्टम

Sat, 08 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
After the post mortem, the body was again buried in the cemetery.
कैराना। नौ दिन पहले दफनाए गए साजिद के शव को कब्र से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम कराकर सुपुर्देखाक कर दिया गया। 14 जुलाई को मोहम्मदपुर राई निवासी 35 वर्षीय साजिद दिल्ली में एक भवन पर पेंट करते समय नीचे गिरकर घायल हो गया था। साजिद के साथियों ने दिल्ली के कजावला थाने में मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं 28 जुलाई को पानीपत अस्पताल में उपचार के दौरान साजिद की मौत होने पर परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को कब्रिस्तान में दफना दिया था। बृहस्पतिवार को दिल्ली के थाना कजावला के एसआई ने शामली जिला प्रशासन की अनुमति के बाद एसडीएम उद्भवन त्रिपाठी की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव को बाहर निकलवाया तथा पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि शामली में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शुक्रवार शाम परिजनों की सपुर्दगी में दे दिया था। जिसके बाद परिजनों ने पुन: कब्रिस्तान में शव को सपुर्देखाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed