{"_id":"67aa493323c5d59f690e3de4","slug":"after-the-income-tax-raid-the-mill-administration-maintained-silence-shamli-news-c-26-1-aur1003-136735-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब शैक्षिक गुणवत्ता वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करें बीएसए : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब शैक्षिक गुणवत्ता वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करें बीएसए : डीएम
Tue, 11 Feb 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की अनुश्रवण समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी और कर्मच
- फोटो : जिला अस्पताल में रोते बिलखते परिजन।
शामली। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक ली, जिसमें उन्होंने बीएसए को खराब शैक्षिक गुणवत्ता वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने, अधिकारियों को सभी कस्तूरबा विद्यालयों में जल्द ही सोलर पैनल लगवाने के साथ ही डीबीटी का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। वहीं स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने और लगातार निरीक्षण करने के लिए भी निर्देशित किया।
जिला पंचायत सभाकक्ष में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने शिक्षा विभाग की बैठक ली। उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की गहन समीक्षा करते हुए समस्त विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारियों से विभाग में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे निपुण भारत, डीबीटी, ऑपरेशन कायाकल्प के बारे में जानकारी प्राप्त की। कैराना विकास क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय किशोरपुर तथा कुकरहेड़ी में निपुण प्रतिशत की जांच करने के निर्देश दिए। वहीं ऊन क्षेत्र में सक्षम विद्यालयों की अधिकता के विषय में खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार से जानकारी ली। कम उपस्थिति वाले स्कूलों में शिक्षा चौपाल के परिणामों की समीक्षा की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निरीक्षण बढ़ाने के आदेश दिए।
समेकित शिक्षा में आईईपी के विषय में प्रगति की समीक्षा की। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन को हटाने हेतु विद्युत विभाग को आदेशित किया। विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि पोल की आवश्यकता पूर्ण होते ही हाईटेंशन लाइन को हटा दिया जाएगा। कांधला, शामली, कैराना विकास क्षेत्र में डीबीटी पेंडेंसी को पूर्ण किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के संबंध में कस्तूरबा विद्यालयों में सोलर पैनल शीघ्र लगाकर सभी पैरामीटर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर को कड़े निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता खराब उन विद्यालयों के स्टाफ पर कार्रवाई करते हुए शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करें। डीबीटी का कार्य पूर्ण होने तक सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर व जिला समन्वयक व एआरपी मौजूद रहे।