फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After seven months, teaching work will start in schools from today

सात माह बाद आज खुलेंगे विद्यालय, तैयारी पूरी

Mon, 19 Oct 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
After seven months, teaching work will start in schools from today
मुरली मनोहर इन्टर कॉलेज इस्सोपुर टील में सैनिटराइज करता कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI
सात माह बाद विद्यालयों में आज से शुरू होगा शिक्षण कार्य
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण काल में करीब सात माह बाद जिले के विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को बुलाकर शिक्षण कार्य शुरू होगा। कोरोना से बचाव के लिए शासन की गाइड लाइन के अनुसार विद्यालयों में सैनिटाइजेशन और सीटिंग प्लान आदि तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों को खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन में 25 मार्च को सभी शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों को बुलाने पर रोक लगा दी गई थी। सरकार ने करीब सात माह बाद सोमवार से सभी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को बुलाकर दो शिफ्टों में शिक्षण कार्य शुरू करने की अनुमति दी है। पहली शिफ्ट मेें सुबह 8.50 बजे से 11.50 बजे तक कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.20 से 3.20 बजे तक कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थी बुलाए जाने की व्यवस्था की गई है। एक दिन कक्षा के 50 प्रतिशत और बाकी 50 प्रतिशत अगले दिन बुलाएं जाएंगे। इसके साथ ही अभिभावकों की तरफ से विद्यार्थी को विद्यालय भेजने की लिखित अनुमति होना अनिवार्य किया गया है। शासन-प्रशासन के निर्देश पर सभी बोर्ड के विद्यालयों को खोलने की तैयारी की गई है। पहले दिन रविवार को विद्यालयों में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और सीटिंग आदि कार्यों की पूरा कर लिया गया। सीबीएसई बोर्ड के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी डा. प्रदीप त्यागी ने बताया कि एक कक्ष में 20 बच्चों को बैठाया जाएगा। विद्यालय को सैनिटाइज कराया गया है। विद्यार्थियों को लाने व ले जाने की जिम्मेदारी अभिभावकों की रहेगी। फिलहाल विद्यालय की तरफ से ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था नहीं रहेगी। अभिभावकों की लिखित अनुमति वाले विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। पहले दिन सोमवार को पहली शिफ्ट में कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों को बुलाया गया है। यूपी बोर्ड के आरके इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय को सैनिटाइज कराया गया है। हैंड सैनिटाइजर. फेस मास्क व थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। दोनों शिफ्ट में विद्यालय खोला जाएगा।
विज्ञापन

कोट
सोमवार से जिले के सभी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को भौतिक रूप से पठन-पाठन शुरू किया जाएगा। शासन की गाइड लाइन के अनुसार दो शिफ्ट में कक्षाएं चलाने के निर्देश सभी प्रधानाचार्यों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सरदार सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed