फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After seeing the post-mortem report, the girl's father withdrew his complaint

Shamli News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर बच्ची के पिता ने वापस ली तहरीर

Mon, 30 Jun 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
After seeing the post-mortem report, the girl's father withdrew his complaint

विज्ञापन
बागपत। गौरीपुर जवाहरनगर गांव में पांच माह बच्ची निधि की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद उसके पिता मोहित ने कोतवाली में दी हुई तहरीर वापस ले ली। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में ली गई महिला को उसके मायके वालों के सुपुर्द कर दिया।

गौरीपुर जवाहरनगर गांव निवासी मोहित शनिवार की सुबह ड्यूटी करने खेवड़ा जिला सोनीपत और उसकी मां बबीता देवी औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में काम करने चली गई। जबकि उसकी पांच माह की बेटी निधि, उसके पिता राजमिस्त्री बिलेंद्र और परिवार की एक महिला घर में थी। तभी मोहित की पांच माह की बेटी निधि की मौत हो गई। इसमें मोहित ने परिवार की महिला पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और महिला को कोतवाली लाकर पूछताछ की। पोस्टमार्टम में बच्ची की हत्या होने की पुष्टि नहीं हुई। इसमें पुलिस का कहना है कि बच्ची के पिता को पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिखाई गई। इसके बाद मोहित ने अपनी शिकायत वापस ले ली। महिला को उसके मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed