{"_id":"67142b39ad58f5facb0bd034","slug":"after-post-mortem-the-body-of-the-mason-was-handed-over-to-the-family-members-shamli-news-c-26-1-smrt1048-130376-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पोस्टमार्टम के बाद राजमिस्त्री का शव परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पोस्टमार्टम के बाद राजमिस्त्री का शव परिजनों को सौंपा
Sun, 20 Oct 2024 03:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता (शामली)। गांव पेलखा के निकट मिले बड़ौत निवासी राज मिस्त्री इमरान के शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को बड़ौत ले गए और सुपुर्द ए खाक कर दिया। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
गांव पेलखा के पास सड़क किनारे झाड़ियों में 35 वर्षीय युवक का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला था। पुलिस ने उसके पास मिले कीपैड मोबाइल फोन से परिजनों से संपर्क किया था। मृतक की पहचान जिला बागपत के बड़ौत के मोहल्ला किदवई नगर निवासी राज मिस्त्री इमरान के रूप में परिजनों ने की थी। परिजनों ने बताया था कि 16 अक्तूबर की शाम से इमरान लापता था। शनिवार को सुबह तक पोस्टमार्टम न होने पर परिजनों ने रोष व्यक्त किया। परिजनों का कहना था कि वे रात से आए हुए हैं और पोस्टमार्टम नहीं हुआ। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। दोपहर में पोस्टमार्टम होने के बाद शव को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के भाई साजिद ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साजिद ने बताया बड़ौत में शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया युवक की गुमशुदगी पहले से बड़ौत थाने पर दर्ज है। इस मामले में आगे की कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी।