{"_id":"62b35f05b7589d7fcc6f2322","slug":"after-nine-months-the-accused-of-robbing-the-mobile-was-caught-shamli-news-mrt593886386","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ माह बाद मोबाइल लूटने का आरोपी बाइक समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ माह बाद मोबाइल लूटने का आरोपी बाइक समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
नारियल पानी बेचने वाले युवक से पिछले साल लूटा था मोबाइल
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर नारियल पानी बेचने वाले बरेली निवासी युवक से नौ महीने पहले मोबाइल छीनने वाले आरोपी युवक को बाइक समेत पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
शहर कोतवाली में बुधवार को मोनिश निवासी गांव धर्मपुरा थाना शीशगढ़ जिला बरेली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कैराना रोड पर सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के निकट नारियल पानी बेचता है। पिछले साल 15 सितंबर को रात आठ बजे वह दुकान बंद करते समय परिजनों से फोन पर बात कर रहा था। इसी समय बाइक पर एक युवक आया और उसका मोबाइल छीनकर भाग गया। उसने एक-दो दिन लुटेरे की तलाश की, लेकिन उसके बारे में पता नहीं चल सका। इसके बाद वह अपने घर बरेली चला गया। कुछ दिन पहले वह अपने घर से आकर फिर से नारियल पानी बेच रहा है। एक-दो दिन पहले उसने उस युवक को बाइक पर देखा और जानकारी की। पता चला कि उसका नाम अनुज निवासी गांव ऐरटी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को बाइक समेत गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।