फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After January 24, the process of reservation for panchayats will begin

-प्रदेश में पंचायत चुनाव 15 मार्च से 15 अप्रैल के बीच होंगे--- -24 जनवरी के बाद पंचायत के आरक्षण प्रक्रिया शुरु होगी

Tue, 12 Jan 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
After January 24, the process of reservation for panchayats will begin
शामली भैसवाल रोड पर जिला पंचायत भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री भपेन्द्र चौधरी का स्वागत ? - फोटो : SHAMLI
24 जनवरी के बाद पंचायतों के आरक्षण की प्रक्रिया होगी शुरू
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव 15 मार्च से 15 अप्रैल के बीच होंगे। 24 जनवरी के बाद पंचायतों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया चक्रानुक्रम से होगी। यह बाद में घोषित की जाएगी।
मंगलवार को दोपहर 12 बजे पूर्वी यमुना नहर के किनारे नवीन जिला मुख्यालय पर पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने चार करोड़ सात लाख 96 हजार की लागत से जिला पंचायत कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। इसके बाद, पत्रकारों से वार्ता में मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद शामली सहित 25 जिलों में जिला पंचायत के रिसोर्स सेंटर की स्थापना की गई। पंचायत राज विभाग के 14वें और 15वें वित्त की धनराशि से निर्माण कार्य कराया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश में ढाई करोड़ शौचालय बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि गैर भाजपा सरकारों में बिजली के वितरण में भेदभाव होता था। राजधानी समेत विशेष महानगर को बिजली आपूर्ति का वितरण करके आम उपभोक्ताओं को वंचित किया जाता था। भाजपा सरकार ने समान बिजली आपूर्ति का रोस्टर जारी किया। अंत्येष्टि स्थलों की चहारदीवारी निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया।
विज्ञापन

सरकार ने प्रदेशभर के 80 हजार स्कूलों में शौचालयों और पानी की आपूर्ति की व्यवस्था कराई। आंदोलन के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली में किसान धरने में बैठे हैं। सरकार और किसानों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कृषि कानून को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि सरकार सोच-विचार के बाद कृषि कानून लाई है। कृषि उत्पादों के भाव में अंतर को दूर करने के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं। देश के विकास की गति में किसी को बाधा न बनने दें और किसी के बहकावे और भड़काने में न आएं। निवेश के आधार पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कार्यक्रम में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी, भाजपा महिला नेता मृंगाका सिंह, डीएम जसजीत कौर मौजूद रहे। इस मौके पर मंत्री को भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी ने शाल ओढ़ाकर व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी व मृंगाका सिंह ने स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed