फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After going to jail, the clue could not be found for five months

Shamli News: जेल जाने के बाद पांच माह तक नहीं लग सका था सुराग

Mon, 14 Aug 2023 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
After going to jail, the clue could not be found for five months
शामली नोकुआ रोड पर नफीस का घर
- वतन वापसी को लेकर परिजन रोजाना कर रहे थे दुआ
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कस्बे के मोहल्ला नौकुआं रोड बर्फ वाली गली निवासी नफीस जुलाई 2022 में अपनी पत्नी और पुत्र के साथ पाकिस्तान रिश्तेदारी में गए थे। कुछ दिन रिश्तेदारी में रुकने के बाद वह भारत वापसी के लिए चले, लेकिन उसके बाद कुछ पता नहीं चला। पांच माह बाद नफीस के परिजनों को रिश्तेदारों ने बताया कि वह पाकिस्तान की जेल में बंद हैं।
नफीस के बेटे मुनीर ने बताया कि उसके पिता नफीस, मां अमीना और भाई कलीम पाकिस्तान में स्थित एक रिश्तेदारी में गए थे। वहां पर कुछ माह रुक कर उन्हें वापस आना था। लेकिन वापसी में पता नहीं क्या हुआ कि तीनों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। उन्हें किस अपराध में जेल भेजा गया? इसका भी पता नहीं चल पाया। बड़ी बात ये रही कि जेल जाने के पांच माह तक तीनों की लोकेशन कहां है, यह भी पता नहीं चल सका था। बाद में रिश्तेदारों से संपर्क करने औ भागदौड़ के बाद पता चला कि तीनों पाकिस्तान की जेल में हैं। इस दौरान तीनों से जेल में भी मिलने कोई नहीं गया।
विज्ञापन

तीनों के घर सकुशल पहुंचने और बात कराने को कहने पर नफीस ने कहा कि वह झिंझाना नहर की पटरी पर एक कार में पिता, माता और भाई से मिला। इसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। मां कार में लेटी हुई थी। मां की तबियत भी खराब नजर आ रही थी। कहा कि तीनों अभी घर नहीं पहुंचे हैं। वहीं मोहल्ले में चर्चा है कि तीनों रिश्तेदारी में चले गए हैं और वहीं पर उपचार भी कराया जा रहा है।

शामली नोकुआ रोड पर नफीस का घर

शामली नोकुआ रोड पर नफीस का घर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed