फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After Diwali, the district's AQI reached 189, air quality deteriorated.

Shamli News: दीपावली के बाद जिले का एक्यूआई पहुंचा 189, हवा की गुणवत्ता हुई खराब

Wed, 22 Oct 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
After Diwali, the district's AQI reached 189, air quality deteriorated.
संवाद न्यजू एजेंसी
विज्ञापन

शामली। दीपावली के बाद हवा प्रदूषित होनी शुरू हो गई है। मंगलवार सुबह और सोमवार रात आसमान में स्मॉग छाया रहा। जिले का एक्यूआई 189 तक पहुंच गया। रविवार, सोमवार और शनिवार को 162, 166 तक ही चल रहा था। दीपावली पर पटाखों के कारण भी एक्यूआई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

सुबह सैर सपाटे पर निकलने वाले लोगों की संख्या भी कम रही। खासतौर से वह लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिनको हृदय और श्वांस संबंधी बीमारियां हैं। स्मॉग से आंखों में जलन, सांस संबंधी परेशानियां, फेफड़ों में संक्रमण, घबराहट, सिरदर्द, तनाव, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ने की संभावना है। हालांकि, अभी मरीजों की संख्या अस्पतालों में नहीं बढ़ी है। उधर, प्रतिदिन सर्दी बढ़नी भी शुरू हो गई है। सोमवार का अधिकतम तापमान 31, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और भी बढ़ेगी। सीएमएस डा. किशोर आहूजा ने बताया कि स्मॉग से खांसी, गले और छाती में संक्रमण हो सकता है। जिन लोगों को अस्थमा है, उनके लिए यह काफी खतरनाक है। स्मॉग के कारण सांस लेने में दिक्कत होने पर बुखार भी हो सकता है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, सांस के मरीजों के लिए ये कण ज्यादा नुकसानदेह होते हैं। दिल के मरीजों के लिए भी यह काफी खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed