फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Advocates warn of strike in Oon tehsil

Shamli News: ऊन तहसील में अधिवक्ताओं ने दी हड़ताल की चेतावनी

Tue, 11 Nov 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Advocates warn of strike in Oon tehsil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊन। तहसील ऊन में लंबे समय से ग्राम न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर तहसील बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी अरविंद चौहान से मिला और तहसील में खाली पड़े भवनों में अस्थाई रूप से ग्राम न्यायालय संचालित करने की अनुमति मांगी।
प्रतिनिधिमंडल में बार एसोसिएशन अध्यक्ष सचिन मलिक और महासचिव अनुज वशिष्ठ के नेतृत्व में अधिवक्ता शामिल थे। अधिवक्ताओं का कहना है कि जिलाधिकारी ने ग्राम न्यायालय के लिए भूमि या भवन उपलब्ध कराने से स्पष्ट इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इससे नाराज अधिवक्ता तहसील लौटे और स्थिति पर चर्चा के लिए आमसभा की बैठक बुलाई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक जिलाधिकारी ग्राम न्यायालय के लिए भवन उपलब्ध नहीं कराते, तब तक धरना प्रदर्शन और न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि ग्राम न्यायालय की स्थापना ग्रामीणों को न्यायिक सुविधाएं तहसील स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए अत्यंत आवश्यक है, लेकिन प्रशासन का उदासीन रवैया निराशाजनक है।
इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, शादाब, यशवीर, हरविंदर आर्य, सतीश कुमार, मोनिका, जोगिंदर मुंगेर सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed