फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Adulterated wine factory caught, one arrested

मिलावटी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Adulterated wine factory caught, one arrested
मिलावटी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

थानाभवन। चमड़ा पीठ के खंडहरों में पुलिस ने छापा मारकर मिलावटी देशी शराब बनाने की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 20 पेटी शराब व अन्य सामान बरामद कर लिया है। खास बात यह है कि आरोपी नगर पंचायत में ठेके पर ट्रैक्टर चलाता है।

थाना प्रभारी संदीप बालियान ने पत्रकार वार्ता में बताया कि रविवार की रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी समय पुलिस टीम ने संदेह होने पर पीएनबी बैंक के सामने चमड़ा पीठ के खंडहरों में छापा मारते हुए राहुल पुत्र राकेश निवासी मोहल्ला रैत्ती को पकड़ लिया जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 20 पेटी नकली देशी शराब तोहफा मार्का बरामद किए। इसके अलावा 50 लीटर शराब बनाने का रेक्टीफाइड, एक कीप, एक मग, 438 ढक्कन, 438 खाली पव्वे, 750 तोहफा मार्का खाली रेपर व दो किलो यूरिया बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राहुल नगर पंचायत में ठेके पर ट्रैक्टर चलाता है। उसने अपने फरार साथी का नाम नीरज निवासी रोहतक हरियाणा बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश मार्का की शराब बना रहे थे। इन लोगों की आसपास के ही कुछ ठेकों से सांठगांठ थी, जिनके माध्यम से इस शराब को बेचा जा रहा था। पुलिस के अनुसार इससे सरकार को राजस्व की काफी हानि हो रही थी। बताय कि पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed