{"_id":"6999ad7be30948ceee013e9d","slug":"adulterated-paneer-factory-busted-in-shamli-250-kg-paneer-and-3000-litres-milk-seized-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: मिलावटी पनीर फैक्टरी पर छापा, ढाई क्विंटल पनीर, 3000 लीटर दूध और केमिकल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: मिलावटी पनीर फैक्टरी पर छापा, ढाई क्विंटल पनीर, 3000 लीटर दूध और केमिकल बरामद
Sat, 21 Feb 2026 06:43 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 21 Feb 2026 06:43 PM IST
सार
शामली के इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिना लाइसेंस चल रही पनीर फैक्टरी पर छापा मारकर ढाई क्विंटल मिलावटी पनीर, 3000 लीटर दूध और केमिकल बरामद किया। नौ नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विस्तार
शामली में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया में बिना लाइसेंस चल रही मिलावटी पनीर फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके से भारी मात्रा में नकली पनीर, दूध और केमिकल बरामद किए।
विज्ञापन
होली के लिए तैयार हो रहा था मिलावटी पनीर
सहायक आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि फैक्टरी में करीब ढाई क्विंटल सामान्य और जीरा पनीर, 3000 लीटर सप्रेटा दूध, 10 लीटर तरल पदार्थ और लगभग 88 किलो सफेद केमिकल पाउडर मिला। बताया जा रहा है कि होली के त्योहार को देखते हुए बड़े पैमाने पर पनीर तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन
पहले भी पकड़ी जा चुकी है फैक्टरी
यह फैक्टरी कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी राजीव कुमार की बताई गई है। करीब तीन महीने पहले भी यहां से पनीर का सैंपल फेल हो चुका था और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। विभाग ने पहले लाइसेंस निरस्त कर फैक्टरी बंद कराई थी, लेकिन इसके बावजूद अवैध रूप से उत्पादन जारी था।
विज्ञापन
नौ सैंपल जांच के लिए भेजे, पनीर कराया नष्ट
टीम ने मौके से नौ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। वहीं बरामद पनीर और अन्य सामग्री को जेसीबी से गड्ढा खोदकर नष्ट करा दिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।