{"_id":"66904579767acff05b080996","slug":"admission-process-in-degree-colleges-will-start-from-13th-offer-letters-will-be-issued-today-shamli-news-c-26-1-aur1003-124284-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डिग्री कॉलेजों में 13 से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया, आज निकलेंगे ऑफर लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डिग्री कॉलेजों में 13 से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया, आज निकलेंगे ऑफर लेटर
Fri, 12 Jul 2024 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 12 Jul 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
शामली। मां शाकभंरी विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में यूजी कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू हो जाएगी। पहली मेरिट कॉलेजों द्वारा जारी कर दी गई है। शुक्रवार से ऑफर लेटर निकलने शुरू हो जाएंगे। जिसके बाद मेरिट में आने वाले सभी छात्र-छात्रा पहली मेरिट से 16 जुलाई तक दाखिले करा सकते हैं।
डिग्री कॉलेजों में यूजी कोर्साें में दाखिला प्रक्रिया शनिवार से शुरू होने जा रही है। जनपद में दो राजकीय और दो एडेड कॉलेज संचालित है। सभी कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएसएसी में लगभग 3 हजार सीटें भरी जानी है। जिसकी विश्वविद्यालय द्वारा बुधवार देर शाम प्रथम वरीयता सूची जारी कर दी गई है। बृहस्पतिवार को सभी कॉलेजों में प्रथम वरीयता सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार 12 जुलाई को दोपहर बाद ऑफर लेटर निकलने शुरू हो जाएंगे। प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को ऑफर लेटर निकलवाना होगा। जिसके बाद प्रथम सूची के 13 से 16 जुलाई के बीच कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा दूसरी प्रतीक्षा सूची 18 जुलाई को जारी करेगा।
ऑफर लेटर उसी दिन सांय 5 बजे निकलने शुरू होंगे। 19 और 20 जुलाई को दाखिला प्रक्रिया चलेगी। उसके बाद कॉलेज द्वारा 20 जुलाई को ही पोर्टल पर प्रवेश को संतुष्ट करेंगे। उसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा 22 जुलाई को अपराह्न 2 बजे द्वितीय प्रतीक्षा सूची जारी करेगा। ऑफर लेटर उसी दिन पांच बजे तक निकलेेंगे। 23 और 24 में कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया चलेगी। वीवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डाक्टर सुधीर ने बताया कि सभी प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्रा 10 बजे कॉलेज में पहुंचकर प्रवेश करा सकते है।
विज्ञापन
दाखिले के लिए क्या-क्या है जरूरी
यूजी कोर्सों में दाखिला लेने के लिए प्रत्येक छात्र-छात्रा को 12वीं की मार्कशीट, नेट से निकला ऑफर लेटर, आधार कार्ड, टीसी, चरित्र प्रमाण पत्र, लाभ लिया है तो जाति प्रमाणपत्र, यदि अंकों का लाभ लिया है तो एनसीसी, स्काउट गाइड प्रमाण पत्र, अगर यूपी से बाहर का है तो निवास प्रमाणपत्र साथ लेकर आना होगा।
-शामली के वीवी पीजी में बीए की मेरिट सूची
कैटेगरी मेरिट प्रतिशत
सामान्य 86.2 से 63.8
ओबीसी 63.8 से 55.2
एससी 63.8 से 50.4
एसटी 42.33
-कांधला के राजकीय पीजी में बीए की मेरिट सूची
सामान्य 61.2
ओबीसी 53.2
एससी 41.4