फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Administrative and female officers honored

प्रशासनिक और महिला अधिकारियों का सम्मान किया

Tue, 24 Sep 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Administrative and female officers honored
शामली महिला थाने में लायंस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित महिला पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
प्रशासनिक और महिला अधिकारियों का सम्मान किया
विज्ञापन

शामली। लायंस क्लब शामली द्वारा सोमवार को जिले के चार प्रशासनिक अधिकारियों का उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मान किया गया। उधर, महिला थाने पर लायंस क्लब क्राउन द्वारा महिला अधिकारियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

लायंस क्लब के सदस्यों ने डीएम अखिलेश सिंह, एसपी अजय कुमार, एडीएम अरविंद कुमार सिंह और एएसपी राजेश श्रीवास्तव को उनके कार्यालय पर जाकर उन्हें शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष नवीन कुमार, अशोक मित्तल, अंकित गोयल, अनुज गर्ग, प्रवीण गोयल, रवि संगल, मुकेश गर्ग, , सचिव डा. जगमोहन सिंघल आदि मौजूद रहे। लायंस सदस्यों ने बताया कि क्लब द्वारा यह सम्मान कार्यक्रम जिले के अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए किया गया है, ताकि वे समाज के हित के लिए और अधिक सेवा कार्य कर सके। उधर, रविवार रात को लायंस क्लब क्राउन द्वारा महिला थाने में महिला अधिकारियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी व थाने के स्टाफ को सम्मानित किया। इस दौरान सीओ सिटी जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed