{"_id":"6784120d246f4205540cd59a","slug":"administration-woke-up-after-plowing-wheat-and-assured-solution-shamli-news-c-27-1-smrt1006-140567-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गेहूं की जोताई के बाद जागा प्रशासन दिया समाधान का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गेहूं की जोताई के बाद जागा प्रशासन दिया समाधान का आश्वासन
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। स्वाहेड़ी निवासी राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने निराश्रित पशुओं से परेशान होकर गेहूं की जोताई कर दी। इसके बाद प्रशासन की नींद टूटी। एसडीएम सदर अवनीश कुमार के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची। उन्होंने किसानों को समाधान का आश्वासन दिया।
शनिवार को किसान नेता विनोद कुमार की निराश्रित पशुओं ने गेहूं की फसल बर्बाद कर दी। जिससे परेशान होकर उन्होंने अपनी चार बीघा गेहूं की फसल की जोताई कर दी। यही हाल आसपास के खेतों का भी है।
विनोद कुमार ने बताया कि समाधान नहीं होने पर यह कदम उठाया। रविवार को एसडीएम सदर अवनीश कुमार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। साथ ही टीम ने क्षेत्र से छह निराश्रित पशु पकड़े।
विज्ञापन
किसानों ने स्वाहेड़ी में खाली पड़ी जमीन में गोशाला बनाने, दूध के दाम 100 रुपये लीटर करने की मांग की। वार्ता के दौरान एसडीएम ने कहा कि निराश्रित पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा जाएगा। इसके लिए टीम को निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर नायब तहसीलदार फैसल कमर, बीडीओ राकेश आदि मौजूद रहे।