फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Administration started preparations before Chief Minister's visit

मुख्यमंत्री का दौरा: 15 जेसीबी व 300 कर्मचारी सफाई में लगाए

Fri, 10 Sep 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Administration started preparations before Chief Minister's visit
कैराना के ऊंचागांव में पीएसी कैम्प की भूमि की सफाई करते जिले की सभी पालिकाओ के सफाई कर्मचारी - फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना। 20 सितंबर से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरे को लेकर प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बृहस्पतिवार को जनपद की सभी नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों व विकास खंडों से करीब 300 कर्मचारी और 15 जेसीबी कैराना में सफाई कार्य में जुट गए हैं। डीएम ने जिले के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जनपद की तीन नगर पालिकाओं, सात नगर पंचायतों व पांच विकास खंडों के करीब 300 सफाई कर्मचारियों ने ऊंचा गांव में पीएसी बटालियन कैंप की जमीन पर साफ सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सफाई नायक अबसार अहमद ने बताया कि डीएम के निर्देश पर 300 सफाई कर्मचारी तथा 15 जेसीबी से साफ-सफाई की। वहीं नगर पालिकाओं से एक-एक सफाई नायक, सफाई लिपिक तथा विकास खंडों से एक-एक एडीओ व 2-2 सेक्रेटरी मौके पर तैनात रहकर साफ-सफाई के कार्य की देखरेख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
किसानों ने ट्यूबवेल और पेड़ों के मुआवजे की मांग की
पीएसी बटालियन कैंप के लिए ऊंचा गांव के 65 किसानों से करीब 400 बीघा जमीन के प्रशासन द्वारा बैनामे करा लिए गए थे। वहीं ऊंचा गांव निवासी किसान अनिल कुमार ने बताया कि उनको जमीन का मुआवजा मिल चुका हैं, लेकिन आठ किसानों को ट्यूबवेल तथा पेड़ों का मुआवजा अभी तक नहीं मिला हैं। उन्होंने डीएम व एसडीएम से किसानों की ट्यूबवेल व पेड़ों का मुआवजा दिलवाने की मांग की गई हैं। उन्होंने बताया कि डीएम ने जल्द ही उनको मुआवजा देने का आश्वासन दिया हैं।
---------------
डीएम ने की विभागवार परियोजनाओं की समीक्षा
शामली। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे मद्देनजर डीएम जसजीत कौर ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। विभागवार योजनाओं व परियोजनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि जोदायित्व दिए गए हैं, उनका निर्वहन पूरी मुस्तैदी के साथ करें। बैठक में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा और मंडलायुक्त के निर्देशों पर की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की। अधिकारियों को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं पर भी जलभराव की स्थिति न हो। प्रधानों का सहयोग लेकर लोगों को जागरूक किया जाए। सरकारी भवनों में भी जलभराव नहीं होना चाहिए। अभियान चलाकर सफाई कराई जाए और एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाए। पानी की जांच कराने के भी निर्देश उन्होंने दिए। कहा कि सभी स्कूलों में दिव्यांग शौचालय बनाए जाएं। निर्देशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल, डीडीओ प्रमोद कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार शैलेन व्यास, सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

कैराना के ऊंचागांव में पीएसी कैम्प की भूमि की सफाई करते जिले की सभी पालिकाओ के सफाई कर्मचारी

कैराना के ऊंचागांव में पीएसी कैम्प की भूमि की सफाई करते जिले की सभी पालिकाओ के सफाई कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed