फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Administration frightened by woman's warning of self-immolation along with her family

Shamli News: महिला द्वारा परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी से सहमा प्रशासन

Tue, 09 Jan 2024 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 09 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Administration frightened by woman's warning of self-immolation along with her family
बंतीखेड़ा की महिला और अन्य कलक्ट्रेट में एडीएम संतोष कुमार से वार्ता करते हुए। संवाद
शामली। 19 बार प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने, पति का शांतिभंग में चालान करने से क्षुब्ध महिला द्वारा सोमवार को परिवार समेत कलक्ट्रेट में आत्मदाह की चेतावनी से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। एडीएम के मामले की जांच कराने के आश्वासन पर महिला और उसके परिजन शांत होकर लौटे।
विज्ञापन

बंतीखेड़ा निवासी मुकेश देवी ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए बताया कि गांव के ही लोगों ने कुछ समय पूर्व गांव की अपनी जमीन पर अवैध रूप से मिट्टी खनन किया था। जिससे उनके खेतों में भी कटान हो गया। अब वे खेतों में फसल की सही ढंग से बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने कई बार उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि 19 बार मामले की शिकायत एसडीएम से लेकर जनप्रतिधियों तक से की। मगर कोई सुनवाई नहीं की गई। उन्हें आश्वासन देकर चक्कर कटाए जाते रहे। पांच जनवरी को वह अपने पति राजबीर के साथ प्लाॅट पर जा रही थी। इसी बीच विपक्षी मिले ओर मारपीट करनी शुरू कर दी। पुलिस चौकी पर मामले की शिकायत लेकर पहुंचे मगर पुलिस ने उसके पति का ही शांतिभंग में चालान कर दिया। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह की चेतावनी दे दी। चेतावनी के अनुसार सोमवार को महिला कलक्ट्रेट पहुंची तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। एडीएम संतोष कुमार ने महिला को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed