फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Additional Commissioner reached to solve the problem of drainage

जलनिकासी की समस्या सुलझाने पहुंचे अपर आयुक्त

Sun, 15 Sep 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Additional Commissioner reached to solve the problem of drainage
थानाभवन। गोमतीपुर गांव में पानी की निकासी से परेशान ग्रामीणों की शिकायत के बाद अपर आयुक्त राजस्व ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान कुछ ग्रामीणों के साथ अधिकारियों की बहस भी हुई। जांच के बाद अपर आयुक्त ने मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गोमतीपुर में काफी समय से पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है। अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बाद भी जब लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मामले में ग्रामीणों ने विधानसभा याचिका समिति से मामले की शिकायत की थी। ग्रामीणों ने यह भी मांग की थी कि इसकी जांच स्थानीय अधिकारियों के बजाए किसी दूसरी एजेंसी से कराई जाए। शनिवार को सहारनपुर के अपर आयुक्त राजस्व देवेंद्र प्रताप सिंह, गोपेश तिवारी थाने पहुंचे। उपजिलाधिकारी सुरजीत सिंह व स्थानीय पुलिस के साथ अधिकारी गोमतीपुर गांव पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में पानी की निकासी की व्यवस्था ठप है। हालांकि, निकासी के लिए गांव में तालाब का निर्माण हो रखा है, लेकिन गांव का पानी तालाब तक नहीं पहुंच पाता, जिस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कुछ अन्य ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर उक्त लोगों को शांत कर दिया। जांच के बाद अपर आयुक्त ने बताया कि कुछ जगह पर अतिक्रमण होने के कारण गांव के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इस समस्या का शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा। साथ ही इसमें जो लोग दोषी हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed