फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Adamant on the removal of EO, the dharna continued

ईओ को हटाने पर अड़े, धरना रखा जारी

Sun, 02 Jan 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Adamant on the removal of EO, the dharna continued
कैराना। नगरपालिका चेयरमैन की कुर्सी पर अधिशासी अधिकारी के बैठने से नाराज चेयरमैन व सभासद शनिवार को तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को हटाने की मांग की। शामली नगर पालिका चेयरपर्सन के पति, झिंझाना नगर पंचायत के चेयरमैन और सभासदों ने धरने में पहुंच कर समर्थन दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका की बोर्ड बैठक में बृहस्पतिवार को ईओ का कार्यभार संभाल रहीं एसडीएम न्यायिक मणि अरोरा सभागार कक्ष में पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन की कुर्सी पर जाकर बैठ गई थीं। सभासदों ने इस पर हंगामा कर दिया था। इसके बाद चेयरमैन, सभासद और पालिका स्टाफ व सफाई कर्मचारी भी धरने पर बैठ गए थे। अनिश्चितकालीन धरने के तीसरे दिन शामली नगर पालिका चेयरपर्सन पति राजेश्वर बंसल व झिंझाना नगर पंचायत चेयरमैन नौशाद ठेकेदार धरना स्थल पर पहुंचे। समर्थन देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान जनपद का सम्मान है। नगरपालिका बोर्ड इस घटना की निंदा करती है।
विज्ञापन

राजेश्वर बंसल ने कहा कि डीएम से मिलकर वह समस्या का समाधान निकलवाने का प्रयास करेंगे। समस्या का समाधान नहीं निकलने के बाद सामूहिक इस्तीफे देने का एलान किया। इस दौरान शामली नगर पालिका के सभासद प्रमोद निर्वाल, तोहिद रहमानी, आशुतोष पंवार, बॉबी निर्वाल, इंद्रपाल, इरशाद अहमद व झिंझाना नगर पंचायत के सभासद जनेश्वर, नवाब, इकराम, मेहरबान नवेद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता और आंबेडकर सेवा समिति ने भी दिया समर्थन
तीन दिन से धरने पर बैठे पालिका चेयरमैन व सभासदों के बीच कैराना नगर निवासी कांग्रेस नेता चौधरी आलम ने पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की ओर से समर्थन दिया। इसके अलावा नगर की अंबेडकर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भी अपना समर्थन दिया है।

नगर में चारों और पसरी गंदगी
पालिका के समस्त सफाई कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं। इस दौरान नगर में साफ सफाई नहीं की जा रही। जिसके चलते जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने के साथ ही गलियों में झाडू़ न लगने के कारण गंदगी पसरी पड़ी है। वहीं गंदगी के कारण बीमारियां फैलने की आशंका है। कस्बे की जनता ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed