फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Activism increased for the election of the District Panchayat President

जिपं अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी

Wed, 05 May 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Activism increased for the election of the District Panchayat President
जिपं अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी
विज्ञापन

शामली। रालोद- सपा के संयुक्त प्रत्याशी की घोषणा के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार दोपहर बाद जसाला में पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के आवास में भाजपा की बैठक होगी। जिसमें जिला पंचायत के वार्ड नंबर 14 की निर्वाचित सदस्या मधु को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी बनाए जाने की औपचारिक घोषणा पर मुहर लग जाएगी। बैठक में भाजपा के सांसद-विधायक मंत्री एवं भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के पहुंचने की संभावना है।
जिला पंचायत के 19 वार्डों के सदस्य पदों के परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा ने जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए सक्रियता बढ़ाई है। मंगलवार को भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वर्चुअल बैठक लेकर विचार विमर्श किया। भाजपा के जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में जीतकर आए सदस्यों की समीक्षा की। इस संबंध भाजपा की ओर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव में उतारने के लिए चर्चा की।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने जिला पंचायत वार्ड 14 से जीतकर आई मधु को जिला पंचायत अध्यक्ष पर चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव रखा गया। जिससे स्वीकार कर लिया गया है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ाने के लिए बृहस्पतिवार को उनके जसाला आवास में भाजपा की बैठक होगी। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पर चुनाव लड़ाने के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद का हारजीत का फैसला निर्दलीय सदस्यों के हाथ में
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में हार जीत का फैसला निर्दलीय सदस्यों के हाथ में है। जिले में जिला पंचायत के वार्ड 19 है। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है। जिला पंचायत के अध्यक्ष के लिए कम से कम दस सदस्य आवश्यक है। जिले के कुल 19 सदस्यों में दस सदस्य का आंकड़ा छूने के लिए किसी भी राजनैतिक दलों के पास नहीं है। जिले में गौर किया जाए तो रालोद पांच, सपा दो, भाजपा चार और आठ निर्दलीय है। जिनमें तीन मुस्लिम है। बसपा इस चुनाव में अपना खाता नही खोल पाई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में हारजीत का फैसला निर्दलीय सदस्यों के हाथ में है। निर्दलीय सदस्य जिस प्रत्याशी को अपना समर्थन कर देंगे। उधर जिला पंचायत अध्यक्ष आजाएगा।
जिले के जिला पंचायत वार्ड 19 के विजयी सदस्य की सूची
-- शामली जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित भाजपा समर्थित
- वार्ड 14 से मधु पत्नी सोनू गुर्जर भाजपा समर्थित
- वार्ड 16 से शैफाली चौहान पुत्रवधू पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह चौहान।
वार्ड पांच से डौली पत्नी अरुण राणा दुल्ला खेड़ी।
- वार्ड चार से डॉ. नीरज सैनी भाजपा समर्थित।
जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित रालोद समर्थित
वार्ड-19 से उमेशकुमार भैसवाल
वार्ड-18 से सीमा मलिक पत्नी रंधावा मलिक लांक।
वार्ड-17 से अमित कुमार खेडी करमूू।
वार्ड-15 से अरविद पंवार भारसी।
वार्ड-11 से फरजाना पत्नी अखलाक प्रधान।
- जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित सपा समर्थित
वार्ड-1 से अंजलि देवी
वार्ड-13 से विनोद चौहान तितरवाड़ा।
जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित निर्दलीय
वार्ड-तीन से ओमवती माता अनिल टीनू बाबरी।
वार्ड आठ से बबली पत्नी राकेश अबहेटा रिंदान।
वार्ड दो से शर्मिष्ठा पत्नी अजयकुमार नौजल।
वार्ड छह से सुमन चौहान।
वार्ड 12 से प्रवेज अली।
वार्ड 7 से अनिल कुमार ।
वार्ड 9 से अंजीम।
वार्ड 10 से नफीसा पत्नी गयूर अली भूूरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed