फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Action will be taken on those who mischief in elections

चुनाव में खुराफात करने वालों पर होगी कार्रवाई

Mon, 13 Nov 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 13 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on those who mischief in elections
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  पुलिस लाइन में डीआईजी रेंज ने निकाय चुनाव की तैयारियों की महकमे के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ समीक्षा की। डीआईजी केएस इमेन्युअल ने निकाय चुनाव को हर हाल में शांतिपूर्वक कराने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को डीआईजी केएस इमेन्युअल ने रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अफसरों की बैठक ली। उन्होंने इस बारे में जानकारी ली किजिले में कितने प्रतिशत लाइसेंस जमा हुए है। उन्होंने जिले के सभी थानों में पुलिस द्वारा की गई गुंडा एक्ट और गुंडों के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा जिले में संवेदनशील बूथों और अतिसंवदेनशील बूथों पर कड़ाई से नजर रखने की बात कही। उन्होंने शामली पुलिस से गत चुनाव में अशांति का कारण बने लोगों की सूची बनाकर उन पर नजर रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है तथा जो जिलाबदर किए हुए हैं, उनको भी तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इसके अलावा चुनाव के मद्देनजर कहां कितनी फोर्स लगानी है, इसकी भी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव को संपन्न कराने में किसी प्रकार की लापरवाही बरती जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एएसपी जगदीश शर्मा, सीओ शामली, सीओ कैराना और थानाभवन और शहर कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम, कैराना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पंवार, एसओ झिंझाना भगवत सिंह, एसओ गढ़ीपुख्ता ओमप्रकाश आदि          मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed