{"_id":"605f746d8ebc3ec79e7bbd31","slug":"action-will-be-taken-on-disturbances-in-festival-and-elections-shamli-news-mrt53201703","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार और चुनाव में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार और चुनाव में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। गांव बुंटा के उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित शांति समिति की बैठक में शांति बनाए रखने की अपील की। एसडीएम और सीओ ने कहा कि प्रत्याशी चुनाव में शराब न बांटे। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को आयोजित बैठक में एसडीएम ऊन मणि अरोड़ा व सीओ थानाभवन अमित सक्सेना ने कहा कि होली के त्योहार को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे से मनाएं। उन्होंने त्रिस्तरीय चुनाव के मद्देनजर लोगों से सहयोग की अपील की। सीओ थानाभवन अमित सक्सेना ने कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्याशियों से कहा कि वोटरों को लुभाने के लिए गांव में शराब, पैसे बांटने या किसी सामान के प्रलोभन करते हुए शिकायत मिलने पर पर्चा निरस्त हो जाएगा। भविष्य में वह कभी चुनाव नहीं लड़ सकता।
एसडीएम ऊन मणी अरोरा ने कहा कि आचार संहिता लग गई है। कोई भी प्रत्याशी अपना पोस्टर या बैनर न लगाए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या पूछी तो एक व्यक्ति ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान निधि योजना में गांव के 80 प्रतिशत किसानों को लाभ नहीं मिला है। इस दौरान थानाध्यक्ष महावीर सिंह, शमशाद राव, अफजाल, मशरूर, भूरा, हज्जी तैमूर, मुस्तफा ठेकेदार, इमलाक चौहान, इरशाद, असलम, इस्माइल, इसफाक मौजूद रहे।