फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Action will be taken against traders and middlemen

व्यापारियों और बिचौलियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Thu, 17 Oct 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against traders and middlemen
शामली। हरियाणा में किसान की आड़ में बिक्री के लिए धान और गुड़ ले जाने व्यापारियों और बिचौलियों पर जिला प्रशासन अंकुश लगाएगा। ऐसे व्यापारियों के वाहनों की जिला प्रशासन द्वारा गहनता से कागजों की पड़ताल की जाएगी। मंडी शुल्क अदा किए बिना ऐसे व्यापारियों और बिचौलियों के विरुद्ध की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सहारनपुर मंडल के मंडी परिषद के उप निदेशक प्रशासन पुखराज सिंह ने शामली कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम अखिलेश कुमार सिंह, एसपी अजय कुमार से मुलाकात करके बैठक की। अवगत कराया कि वेस्ट यूपी के कई जिलों से शामली जिले से हरियाणा के पानीपत, करनाल जिलों में गुड़-धान चावल किसान की आड़ में व्यापारी और बिचौलियां अलग अलग वाहनों में जाते हैं। किसान की आड़ में ऐसा कारोबार करने वाले व्यापारियों-बिचौलियों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाए। बैठक के बाद डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि बिना मंडी शुल्क अदा किए किसान की आड़ में व्यापारी-बिचौलियों हरियाणा में धान-गुड़, चावल ले जा रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी। पुलिस-मंडी समिति के अधिकारी- कर्मचारियों की संयुक्त टीम पानीपत-करनाल बॉर्डर पर ऐसे लोगों के वाहनों के कागजों की पड़ताल करेंगी। बैठक के बाद एसपी ने बताया कि मंडियों में हो रही चोरी रोकने के लिए मंडी परिषद के उपनिदेशक पुखराज सिंह से चर्चा हुई। मंडी में चोरियां रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बाद में मंडी परिषद के उपनिदेशक पुखराज सिंह ने शामली-कैराना मंडी परिषद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडी में साफ-सफाई के निर्देश दिए। मंडी कार्यों में चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। मौके पर शामली- कैराना मंडी के सचिव अरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed