Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Action will be taken against those who have not paid their bills for six months.

Shamli News: छह माह से बिल जमा नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई, दिवाली के बाद कटेंगे कनेक्शन

Sat, 07 Nov 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 07 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who have not paid their bills for six months.
चौसाना। अधिशासी अभियंता आशीष कौशल ने अवर अभियंताओं की बैठक में बिजली बिलों की बकाया वसूली के अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। उनके निर्देशन में चौसाना क्षेत्र के अवर अभियंता आजम अकबर को चौसाना से संबंधित बिजलीघरों के अंतर्गत आने वाले गांवों में अभियान आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार से विभाग ने बकायेदारों से संपर्क कर वसूली अभियान शुरू कर दिया है। बैठक में छह माह या उससे अधिक समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की अलग सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। कनेक्शन कटने के बाद बिना बकाया जमा किए दोबारा बिजली जोड़ने पर विधिक कार्रवाई और जुर्माने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। विभाग की ओर से चौसाना बिजलीघर के अंतर्गत चौसाना, जिजौला, भड़ी, खेड़की और लक्ष्मीपुरा समेत पांच गांवों को शामिल किया गया है। वहीं टोडा बिजलीघर के अंतर्गत टोडा और बल्ला माजरा तथा खोड़समा बिजलीघर के अंतर्गत खोड़साम और सकोती गांव के बकायेदारों की सूची तैयार की गई है। संबंधित गांवों के लाइनमैन और नोडल अधिकारियों को टीम लीडर बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिवाली के बाद बकायेदारों के खिलाफ कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


अवर अभियंता आजम अकबर ने बताया कि त्योहारों की वजह से अभी बकाया जमा करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन नहीं काटे गए हैं। दिवाली के बाद कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed