फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Acquisition of land starts with rapid harvest after harvesting.

फसल कटाई के बाद भूमि का अधिग्रहण तेजी के साथ शुरू

Tue, 06 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Acquisition of land starts with rapid harvest after harvesting.
फसल कटाई के बाद भूमि का अधिग्रहण तेजी के साथ शुरू
विज्ञापन

शामली। फसल कटाई के बाद मेरठ- करनाल हाईवे के बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी के साथ प्रारंभ हो गया है। गोहरनी गांव के पास पश्चिमी दिशा में गन्ने और दूसरी फसल कटाई के बाद बाईपास की चिह्नित की गई भूमि का अधिग्रहण कार्य पूरा हो गया है। अधिग्रहीत की गई भूमि पर मिट्टी डालने का कार्य भी प्रारंभ हो गया है।
मेरठ- करनाल हाईवे का शामली बाईपास दिल्ली- शामली, सहारनपुर हाईवे से प्रारंभ होकर आदर्श मंडी थाना ओर गोहरनी गांव के बीच से होकर पूर्वी यमुना नहर पार के बाद बधेव गांव से बाहर होते हुए लपराना और सेवापुुर गांव के बीच मेरठ- करनाल मार्ग को जोड़ेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई की ओर से बाईपास की जद में आने वाले गांव के किसानों को 70 करोड़ रुपये का मुआवजा जिला प्रशासन को दिया जा चुका है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के माध्यम से किसानों को मुआवजा वितरण का कार्य पिछले चार माह से चल रहा है। बाईपास की जद में आने वाले किसानों की गन्ना और गेहूं की फसल कटाई के बाद भूमि का अधिग्रहण कार्य पूरा हो गया है। आदर्श मंडी थाना से आगे और गोहरनी गांव के पास बाईपास की भूमि का अधिग्रहण कार्य पूरा कर लिया गया है। एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ-करनाल बाईपास की भूमि अधिग्रहण कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं शामली के बाईपास
1--बलवा से सिंभालका, सेहटा, बनत तहसील से दिल्ली-शामली,सहारनपुुर मार्ग पर साईधाम मंदिर
2- पानीपत- खटीमा हाईवे का बाईपास: कंडेला बाईपास से एरेटी, अलीपुर, खंदरावली- बलवा बाईपास तक।
3- पानीपत -खटीमा, बनत बाईपास, शामली तहसील के पास बनत से बाहर होते सूरजमल स्कूल के पास
4- मेरठ- करनाल हाईवे का बाईपास- दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे साईधाम से प्रारंभ होकर गोहरनी, मुंडेट बधेव से लपराना होते हुए मेरठ-करनाल हाईवे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed