फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of threatening on Takada

उधार का तगादा करने पर धमकी देने का आरोप

Mon, 12 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of threatening on Takada
तकादा करने पर धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

शामली। शहर के बुढ़ाना रोड स्थित पेट्रोल पंप मालिक अशोक कुमार ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पंप से रूपेश चौधरी निवासी कास्सोपुर बुटराड़ा थाना बाबरी द्वारा पांच सितंबर 2017 से छह सितंबर 2018 तक अपने ट्रकों में डीजल को उधार लेता रहा और कुछ राशि जमा करता रहा है। इस अंतराल में पंप का बकाया बढ़कर 146572 रुपये उधार हो गया। पंप मालिक का कहना है कि उसने जब अपने उधार की रकम मांगी, तो आरोपी ने 140000 के चेक उपलब्ध कराए। बैंक में सभी चेक बाउंस हो गए। उन्होंने वकील के माध्यम से नोटिस भिजवाया तो उसने कोर्ट में केस न करने को कहा। पंप मालिक के मुताबिक उसने 11 सितंबर 2020 को फिर रकम देने का तगादा किया तो आरोप है कि रूपेश ने पैसे देने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed