फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of running car over policeman still out of reach after ten days

Shamli News: सिपाही पर कार चढ़ाने का आरोपी दस दिन बाद भी पकड़ से बाहर

Wed, 10 Jan 2024 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Accused of running car over policeman still out of reach after ten days
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कुड़ाना मोड़ के निकट कार चढ़ाकर सिपाही को घायल करने वाले आरोपी को पुलिस दस दिन बाद भी पकड़ नहीं कर पाई है। आरोपी युवक शहर के निजी अस्पताल के संचालक का पुत्र है। उधर, इस घटना का अब एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

31 दिसंबर की रात को मुजफ्फरनगर मार्ग पर कुड़ाना मोड़ के निकट नए साल के जश्न की पार्टी के दौरान दो अलग-अलग कार सवार युवकों के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद की सूचना पर आदर्श मंडी थाने के दो सिपाही मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान कार सवार एक युवक ने सिपाहियों से अभद्रता करते हुए कार तेज चला दी थी, जिसमें एक सिपाही उदयकांत कार की चपेट में आकर घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी आर्यन के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान लेवा हमला करने की धारा में मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपी की तलाश में यूपी के अलावा राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड आदि राज्यों में दबिश दे रही है, लेकिन दस दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उधर, इस घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed