{"_id":"6323714dc435a56e031c94fa","slug":"accused-of-raping-a-woman-by-entering-the-house-shamli-news-mrt6053057107","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन
मोहल्ले के लोगों से आरोपी को छुड़ा ले गए साथी
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। कस्बे के एक युवक पर घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया। आरोपी को मोहल्लावासियों ने पकड़ लिया, लेकिन उसके साथ जबरन छुड़ा ले गए। आरोपी को मौके पर पकड़े जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने कोतवाली में बताया कि वह पानीपत में मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे घर में अकेली थी। इसी दौरान मोहल्ले में नाई का कार्य करने वाला युवक घर में घुस आया। उसने हथियार से डराकर पत्नी से दुष्कर्म किया। पत्नी द्वारा शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इस पर आरोपी के साथी मौके पर पहुंच गए तथा जबरन छुड़ा ले गए। महिला के पति ने आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की। मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि मामले की जाच की जा रही है।