अयोध्या फैसले के बाद फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाला आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नौ नवंबर को अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था। फैसले को लेकर शासन-प्रशासन ने सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट डालने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी कुछ लोग इस तरह की हरकत करने से बाज नहीं आए।
अयोध्या प्रकरण में फैसले के बाद एक युवक ने फेसबुक पर दो भड़काऊ पोस्ट डाल दी। यह मामला पुलिस की जानकारी में आने पर आरोपी की पहचान की गई। जांच में फेसबुक आईडी शामली जिले में कस्बा कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी अरशद चौधरी की पाई गई।
यह भी पढ़ें: अयोध्या फैसले के बाद फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला युवक दबोचा, मुकदमा दर्ज
इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस को उसके मोबाइल की लोकेशन मिलने पर रविवार को पुलिस की एक टीम दिल्ली भेजी गई थी, लेकिन वहां भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका था।
कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि मंगलवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अरशद निवासी मोहल्ला आलकलां को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/