फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of cheating of 60 thousand rupees on the pretext of getting a loan

Shamli News: लोन कराने का झांसा देकर 60 हजार की ठगी का आरोप

Wed, 10 Sep 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating of 60 thousand rupees on the pretext of getting a loan
शामली। पेट्रोल पंप पर लोन दिलाने का झांसा देकर दंपती ने पेट्रोल पंप संचालक से 60 हजार रुपये ठगने, पैसा वापस मांगने पर फर्जी चेक देने तथा विरोध करने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी से दंपती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव बाबरी निवासी त्रिलोक चंद ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव बाबरी का ही एक युवक बैंक से लोन दिलाने का काम करता है। उसने अपने पेट्रोल पंप पर कार्य कराने के लिए लोन पास कराने के संबंध में बात की। युवक ने उसे पचास लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराने के लिए फाइल चार्ज के रूप में 60 हजार रुपये ले लिए। नौ माह बीतने के बाद भी उसका लोन नहीं हुआ तो वह कुछ अन्य लोगों के साथ युवक के घर पहुंचा तथा उससे अपने पैसे वापस मांगे।
विज्ञापन

युवक ने अपनी पत्नी के बैंक खाता से संबंधित एक चेक दिया तथा कहा कि यह चेक बैंक में लगा दो, आपको पैसे मिल जाएंगे, लेकिन जब उसने चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। पीड़ित त्रिलोकचंद का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो दंपती ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed