फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of attack on health team arrested

शामली: स्वास्थ्य टीम पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, की थी अभद्रता व गाली गलौज

Sun, 22 Nov 2020 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Accused of attack on health team arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
शामली के मोहल्ला पंसारियान में कोरोना की जांच को सैंपल लेने गई टीम पर हमले के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


दो दिन पहले गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. मीनाक्षी धीमान के नेतृत्व में शहर के मोहल्ला पंसारियान में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेने गई थी। उस समय मोहल्ले के अरविंद ने सैंपलिंग कार्य में बाधा डालने की कोशिश की।

टीम ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने स्वास्थ्य टीम के साथ गालीगलौज करते हुए अभद्रता की। कार चालक प्रवीण के सिर में डंडे से वार कर घायल कर दिया था। डॉ. मीनाक्षी की तरफ से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि शनिवार को शहर कोतवाली पुलिस ने स्वास्थ्य टीम पर हमला करने और उनकी कार क्षतिग्रस्त करने के आरोपी अरविंद को मोहल्ला पंसारियान से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से हमले में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed