{"_id":"66982f39a57491a9b007f4f4","slug":"accused-junaid-wanted-to-convert-the-womans-religion-report-filed-shamli-news-c-26-1-smrt1048-124694-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिला का धर्म परिवर्तन कराना चाहता आरोपी जुनैद, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिला का धर्म परिवर्तन कराना चाहता आरोपी जुनैद, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
जलालाबाद। गुजरात के सूरत से महिला को अपने घर लेकर पहुंचने वाले जुनैद ने राजेश नाम से फेसबुक व इंस्ट्राग्राम पर फर्जी आईडी बनाई थी। इस कारण महिला उसके प्रेम जाल में फंस गई। आरोपी के झांसे में आई महिला के दो बच्चे हैं। परिजनों का दावा है कि आरोपी महिला का धर्म परिवर्तन कराना चाहता था। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक सप्ताह पहले जलालाबाद का कांशीराम काॅलोनी निवासी जुनैद एक महिला को लेकर अपने घर पहुंचा। इसके चार दिन बाद आरोपी के पिता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल कर महिला के परिजनों को सूचना दी। उधर, मामला अलग-अलग वर्ग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने जुनैद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं महिला को परिजनों के आने तक वन स्टाप सेंटर भेज दिया।
मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी ने इंस्ट्राग्राम व फेसबुक पर राजेश नाम की फर्जी आईडी बनाई थी। इंस्ट्राग्राम व फेसबुक पर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। आरोपी ने महिला को झांसे में लेकर प्रेमजाल में फंसाया और शादी करने की बात कहकर दिल्ली बुला लिया। इसके बाद वह महिला को लेकर अपने घर पहुंचा। महिला की बहन की तरफ से थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि महिला मूल रूप से देवगढ़ राजस्थान की निवासी है, जो गुजरात में साड़ी तैयार करने का कार्य करती है। आरोपी का इरादा उसकी बहन का धर्म परिवर्तन कराने का था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।