फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused involved in bike robbery arrested, three absconding

Shamli News: बाइक लूट में शामिल आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

Wed, 16 Aug 2023 05:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
Accused involved in bike robbery arrested, three absconding
- मेरठ के रहने वाले हैं आरोपी, पकड़े आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस व नकदी बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने दो दिन पहले बाइक लूटने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी आरोपी के कब्जे से लूट के 500 रुपये, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। इस घटना में शामिल अन्य तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पहले 14 अगस्त की सुबह मोहम्मद गुफरान निवासी ग्राम जोगिया खेड़ा थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर से मेरठ करनाल हाईवे पर गांव बहावड़ी तिराहे के निकट चार बदमाशों ने बाइक, एक हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया था। एसपी अभिषेक ने बताया शहर कोतवाली पुलिस ने इस घटना में शामिल एक आरोपी कामिल निवासी निवासी नटेशपुरम थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूट के 500 रुपये तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया आरोपी कामिल ने पुलिस पूछताछ में बताया बाइक लूट की घटना में उसके साथी वसीम निवासी गांव नंगलातासी, विनय निवासी गांव पावली खुर्द थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ, उपांशु निवासी गांव वफावत थाना दौराला जनपद मेरठ भी शामिल थे। वे सभी बेरोजगार है और अपने शौक पूरे करने के लिए लूटपाट की घटना करते हैं। एसपी के मुताबिक इससे पहले 26 जुलाई की रात में करीब नौ बजे उन चारों ने लावड़ से भगवानपुर रोड पर बाइक लूटी थी। सात अगस्त को वसीम, विनय, उपांशु ने अपने साथी शुभम उर्फ हैप्पी के साथ मिलकर दौराला से बक्सर वाले रास्ते पर बाइक लूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अगस्त को सुबह करीब तीन बजे चारों बाइक से लांक के पास भट्ठे का ईंटों से भरा ट्रैक्टर ट्रॉला लूटने के लिए आ आ रहे थे। रास्ते में बाइक का तेल खत्म होने पर उन्होंने बाइक को खेत में खड़ा कर दिया था और इसके बाद वे पैदल गांव बहावड़ी तिराहे पर सुबह साढ़े चार बजे बजे पहुंचे थे। इसके बाद वे बाइक, मोबाइल व पर्स लूटकर मेरठ भाग गए थे। मोबाइल को उन्होंने वहीं सड़क किनारे फेंक दिया था और पर्स में करीब एक हजार रुपये मिले थे। पर्स में आधार कार्ड व कुछ कागज थे। उन्होंने रुपये निकालकर पर्स को रास्ते में फेंक दिया था। वह अपना हिस्सा लेकर अपने घर चला गया था और बाइक को लेकर वसीम, विनय व उपांशु चले गए थे। एसपी ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed