फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused injured and arrested in police encounter in Shamli

शामली में मुठभेड़: आखिर दबोचा गया लूट करने वाला आरोपी, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Thu, 28 Jul 2022 12:18 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Jul 2022 12:18 AM IST
सार

लूट करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूटी हुई बाइक व तमंचा बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Accused injured and arrested in police encounter in Shamli
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद में कांधला थाना क्षेत्र में खंद्रावली नहर पुलिया के निकट बुधवार देर शाम पुलिस मुठभेड़ के दौरान बाइक लूट का आरोपी एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश से लूटी गई बाइक व तमंचा बरामद किया है। बदमाश के फरार साथी की तलाश में पुलिस देर रात तक कांबिंग जारी है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव में मीमला के निकट गांव किवाना निवासी कासिम से बीती 11 जुलाई की शाम बाइक सवार बदमाशों ने नकदी व बाइक लूट ली थी। एसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने खंद्रावली क्षेत्र में बदमाशों की घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल हो गया। वहीं, उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस घायल बदमाश को सीएचसी ले गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बुझ गए चार घरों के चिराग: परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़, गांव में पसरा मातम, नहीं जले चूल्हे, देखें तस्वीरें 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अभिषेक कुमार के मुताबिक पकड़े गए बदमाश रोहित राणा उर्फ पुष्पेंद्र राणा निवासी गांव फतेहपुर थाना बाबरी बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed