फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुझ गए चार घरों के चिराग: परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़, गांव में पसरा मातम, नहीं जले चूल्हे, देखें तस्वीरें

Wed, 27 Jul 2022 09:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Jul 2022 09:38 PM IST
विज्ञापन
gloomy atmosphere in village after four people died in road accident in Shamli
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के शामली में पूर्वी यमुना पटरी पर हुए हादसे से चार परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। शव देखते ही परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है और घरों में चूल्हे में भी जले।  



गंगेरू निवासी मुर्सलीन बुधवार शाम पलठेड़ी गांव में निवासी अपनी बहन शीबा को लेने जा रहा था। जिद करने पर उसने अपने भांजे इब्राहिम को भी बाइक पर बैठा लिया। किसी को नहीं पता था कि दोनों अब कभी नहीं लौटेंगे। पलठेड़ी गांव में शीबा भी भाई और भतीजे की राह देखती रह गई। हादसे की जानकारी पाकर सीएचसी पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मुर्सलीन के भाई सोनू हाशमी ने बताया कि वे छह भाई थे। एक वर्ष पूर्व भाई अलीशान की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

gloomy atmosphere in village after four people died in road accident in Shamli
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

कांवड़ लेकर मंगलवार को लौटा था नीटू
हादसे की सूचना मिलने पर सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र के गांव ढायकी से थानाभवन सीएचसी पहुंचे नीटू और तिरसपाल के परिजन भी शव देखकर बदहवास हो गए। नीटू के पिता नाथीराम उर्फ यशपाल ने बताया कि नीटू उनका इकलौता पुत्र था। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। घर लौटकर वह बच्चों को क्या जवाब देगा। वह मेरे साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था।

gloomy atmosphere in village after four people died in road accident in Shamli
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

नाथीराम ने बताया कि नीटू हरिद्वार से कांवड़ लेकर मंगलवार को लौटा था। गांव के ही अपने साथी तिरसपाल के साथ बिना बताए बाइक पर निकल गया था। जिसके कुछ देर बाद ही उन्हें यह मनहूस खबर मिली। तिरसपाल के दो बेटे हैं और दोनों की शादी हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
gloomy atmosphere in village after four people died in road accident in Shamli
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

नीटू के चचेरे भाई व भतीजे की तीन दिन पहले हुई थी मौत 
नाथीराम ने बताया कि नीटू के चचेरे भाई आदेश और उसकी 15 वर्षीय पुत्री पूजा की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बुधवार को दोनों की अस्थियां विसर्जित की गई। उस हादसे से अभी परिवार के लोग उबरे भी नहीं थे कि यह हादसा भी हो गया। 

विज्ञापन
gloomy atmosphere in village after four people died in road accident in Shamli
शामली में बड़ा हादसा। - फोटो : amar ujala

किसी ने भी नहीं पहन रखा था हेलमेट
पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग पर हुए इस हादसे की वजह ग्रामीण तेज रफ्तार बता रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। बाइक सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। यदि हेलमेट पहने होते और स्पीड कम होती तो इतना नुकसान नहीं होता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed