{"_id":"60ba71688ebc3e0190639d33","slug":"accused-arrested-for-beating-two-children-shamli-news-mrt5413063130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों की पिटाई करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों की पिटाई करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शामली के झिंझाना की चौकी ऊन पर गिरफ्तार बच्चो की पिटाई करने का आरोपी।
- फोटो : SHAMLI
दो बच्चों की पिटाई करने का आरोपी गिरफ्तार
शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव रेहड़ा माजरा में नलकूप पर पानी पीने गए दो बच्चों की पिटाई करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कस्बा ऊन के मोहल्ला नौतना पट्टी निवासी सचिन ने गांव रेहड़ा माजरा पर किसान के खेत ठेेके पर बोने के लिए ले रखे हैं। एक जून को गांव निवासी अक्षय (12) और गुरमीत (10) अपने परिवार की महिलाओं के साथ खेत पर गए थे। प्यास लगने पर वह नलकूप पर चले गए थे। उसी समय नलकूप के पाइप में छेद होकर पानी बहने लगा। यह देखकर सचिन ने दोनों बच्चों पर पाइप को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया। आरोप है कि कमरे में बंद कर दोनों बच्चों की कंटीले तार से हाथ बांधकर पिटाई की।
पीड़ित परिजनों ने ऊन चौकी पर आरोपी के विरुद्ध शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस हरकत में आई। घायल अक्षय के पिता रमेश की तरफ से आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जांच करने पर वायरल वीडियो झिंझाना थाने की ऊन चौकी क्षेत्र का पाया गया। कस्बा ऊन निवासी सचिन उर्फ कपाला द्वारा अपने खेत में पानी देते समय रास्ते से जा पानी के पाइप को बच्चों द्वारा नुकसान पहुंचाने पर निर्ममता से पीटा गया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सचिन उर्फ कपाला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।