{"_id":"67e5a5c2c9664d5ada00685f","slug":"accused-amit-works-in-a-blood-bank-in-karnal-shamli-news-c-26-1-sal1002-139263-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: करनाल के ब्लड बैंक में काम करता है आरोपी अमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: करनाल के ब्लड बैंक में काम करता है आरोपी अमित
विज्ञापन
जलालाबाद (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे निकट स्थित दिव्या पैरामेडिकल अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच का खुलासा होने के बाद गिरफ्तार तीनों आरोपी थानाभवन के रजनीश, अदिम, करनाल का एजेंट अमित का पुलिस ने चालान कर दिया। आरोपी अमित करनाल के एक ब्लड बैंक में भी नौकरी करता था। वहीं ग्राहकों को करनाल से जांच के लिए शामली लाता था। डाॅक्टर समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
बुधवार को हरियाणा के करनाल, झज्जर की टीम ने जलालाबाद के अस्पताल में छापा मारा था। भ्रूण लिंग जांच करते पकड़े जाने पर पुलिस ने संचालक महिपाल राणा, चिकित्सक के रूप में डाॅ. विशन पाल सिंह, रजनीश पुत्र राजेंद्र, अदिम पुत्र रइस, करनाल का एजेंट अमित पुत्र जयदेव, विजय राणा पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसीएमओ का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। 35 हजार रुपये में गिरोह के सदस्य जांच कर रहे थे।