फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accountants submitted memorandum to SDM to withdraw government phone

Shamli News: लेखपालों ने सरकारी फोन वापस लेने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sun, 20 Aug 2023 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Accountants submitted memorandum to SDM to withdraw government phone
ऊन। प्रदेश सरकार द्वारा लेखपालों को सरकारी कार्य के लिए स्मार्टफोन दिए गए थे, लेकिन लेखपाल स्मार्टफोन को आउटडेटेड एवं अनुपयोगी बताते हुए वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर एसडीएम को ज्ञापन देकर स्मार्टफोन वापस लेने की मांग की है। प्रदेश सरकार द्वारा लेखपालों को पोर्टल पर कार्य करने के लिए स्मार्टफोन दिए गए थे। जिन की वैधता अप्रैल 2024 तक है, लेकिन लेखपालों का आरोप है कि स्मार्टफोन आउटडेटेड एवं अनुपयोगी हो चुके हैं, जिससे पोर्टल का कार्य करने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्मार्टफोन में मेमोरी कम होने के कारण कार्य संभव नहीं हो पाता। लेखपाल संघ के अध्यक्ष नगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में लेखपालों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सभी स्मार्टफोन वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सत्यवीर सिंह, विपिन, अभिलाष, अजीत, गोविंद, सूरज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed