फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accountant took bribe of three thousand rupees, suspended

Shamli News: लेखपाल ने ली तीन हजार की रिश्वत, निलंबित

Sat, 04 Jan 2025 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 04 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Accountant took bribe of three thousand rupees, suspended
शामली। हल्का शेरपुर के लेखपाल ईश्वर दयाल ने खतौनी में नाम दर्ज करने के नाम पर बलवा गांव के युवक से तीन हजार रुपये की रिश्वत ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिलाधिकारी के लेखपाल को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

बलवा गांव के रमेश ने शनिवार को डीएम अरविंद चौहान से शिकायत कर बताया कि उसके पिता नकली की मौत हो गई थी । जिस पर उसे खतौनी में अपना नाम दर्ज कराना था। आरोप है कि लेखपाल ईश्वर दयाल ने खतौनी में नाम दर्ज करने के नाम पर चार हजार रुपये की रिश्वत मांगी। तीन हजार रुपये लेखपाल को दे दिए। इसके बाद भी लेखपाल ने दो हजार और रुपयों की मांग की। लेखपाल ने कहा कि जब तक दो हजार रुपये नहीं देगा, नाम दर्ज नहीं होगा। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को मामले की जांच सौंपी । एसडीएम सदर हामिद हुसैन ने बताया कि जांच में लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने की बात सामने आई है । लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया है ।
विज्ञापन

वहीं, जिले में लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व में भी करीब 6 माह पूर्व एंटी करप्शन की टीम ने भी लेखपाल को रिश्वत लेते पकड़ा था। इसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed